Showing posts with label litereature. Show all posts
Showing posts with label litereature. Show all posts

Monday, March 9, 2020

हो प्यार का रंग तो होली है, नई हिंदी ग़ज़ल सुनिए अपर्णा से




हो प्यार का रंग तो होली है, नई हिंदी ग़ज़ल सुनिए अपर्णा से

अपर्णा पात्रिकर की नई हिंदी ग़ज़ल सुनिए- हो प्यार का रंग तो होली है। रंगों की होली में रंगों पर नई कविता इर्द-गिर्द टीम की तरफ से आपको होली की शुभकामनाएं हैं। हिंदी में होली शायरी का आनंद लीजिए- है रंग बहुत इस झोली में। प्रस्तुत है होली पर शायरी ग़ज़ल।
Please listen poem on holi in Hindi. Aparna Parrikar wrote this new Holi Ghazal in Hindi for ird gird channel's viewers. Suniye Holi Poem Hindi Mai.

है रंग बहुत इस झोली में
हो प्यार का रंग,तो होली है

है शब्द बहुत इस बोली में
हो मिठास भरी,तो होली है

है मज़ा बहुत इस ठिठोली में
जो दिल ना दुखे तो होली है

है असर बहुत इस गोली में
हो भंग मिली तो होली है

है लाज बहुत इस रंगीली में
हो गाल, गुलाल तो होली है

इस फ़ाग की अनगढ़ बोली में
हो तान सुरीली तो होली है

है हुड़दंग बहुत इस टोली में
मनुहार भी हो तो होली है

है उमंग बहुत हमजोली में
हो बहकी चाल तो होली है

है प्रीत भरी रुत मतवाली में
हो कान्हा संग हो तो होली है

रंग उत्सव की रंग भरी शुभकामनाएं

#होली2019 #hindipoems #holispecial2019 #holi_special #holifestival #holi2019 #poetrychannel #poetrykhaza

Tuesday, February 11, 2020

प्रेम के मौसम में कवि केदारनाथ सिंह की प्रेम पर कविता




हिंदी कविता के यूट्यूब चैनल इर्द-गिर्द पर प्रेम के मौसम में सुनिए कवि केदारनाथ सिंह की प्रेम पर कविता। साहित्यकार केदारनाथ सिंह की कविता 'आना' प्रेम की कविता है। प्रेम में आसक्ति के भावों पर लिखी गई यह साहित्यिक हिंदी कविता अद्वितीय है। बसंत ऋतु में प्रेम की कोंपलें उपजती हैं तो प्रेम की कविता का सृजन होता है। यह बसंत प्रेमकविता भी है और वेलेंटाइन डे प्यार की कविता भी। सुनिए केदारनाथ सिंह की काव्यकृति।

केदारनाथ सिंह की हिंदी कविता- आना

आना
जब समय मिले
जब समय मिले
तब भी आना
आना
जैसे हाथों में

आता है जाँगर
जैसे धमनियों में
आता है रक्त
जैसे चूल्हों में
धीरे-धीरे आती है आँच
आना

आना जैसे बारिश के बाद
बबूल में जाते हैं
नए-नए काँटे

दिनों को
चीरते-फाड़ते
और वादों की धज्जियाँ उड़ाते हुए

आना
आना जैसे मंगल के बाद
चला आता है बुध
आना

#बसंत_ऋतु_पर_कविता #बसंत_ऋतु_पर_प्रेमकविता #poetrychannel #poetrykhazana #hindipoems #hindipoemkavita #irdgird #harijoshi #hindipoetrychannel #हिंदीकविता #hindikavita #hindipoems #modern_poetry_in_hindi #hindipoetry #इर्दगिर्द #हिन्दीकविता #हरिजोशी #हरिशंकरजोशी #केदारनाथ_सिंह

तकनीकी सहयोग- शैलेश भारतवासी

Back to TOP